अगर अनचाहे बाल हो तो वह चेहरे की सुंदरता को खत्म कर देते है। सुन्दर और खूबसूरत चेहरा तो सभी को पसंद है। मर्दो के चेहरे पर बाल होना आम बात है। इससे उनकी खूबसूरती पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन महिलयो के चेहरे पर बाल आफत की तरह होते है। इसलिए महिलाएं इनसे पीछा छुड़ाने की पूरी कोसिस करती है। और ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती है जो कुछ दिनों के लिए तो उनकी समस्या को दूर कर देते है। लेकिन फिर से वही समस्या बहुत ज्यादा बड़ी बन कर सामने आती है। ऐसे में वह अपना समय और पैसे दोनों ख़त्म कर देती है। कभी कभी तो इन ब्यूटी प्रोडक्ट से चेहरे को नुकशान भी होता है। इसलिए यदि आप अनचाहे बालों से परेशान है तो आप निचे दिए गए नुस्खों को अपना कर अनचाहे बालों से छुटकारा प सकती है। सबसे अच्छी बात इनसे न सिर्फ अनचाहे बाल ख़त्म होते है बल्कि चेहरे की सुन्दर भी बढ़ती है। और इनका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। कुछ ऐसे भी नुस्खे है जिनसे आप हमेशा के लिए अनचाहे बालों से छुटकारा प सकते है।
चीनी और निम्बू के लैप से भी आप चेहरे के अनचाहे बालो को आसानी से हटा सकती है। इसके लिए आपको चाहिए 2 चम्मच चीनी, 2 चम्मच निम्बू का रस और 10 चम्मच पानी। इन सभी सामग्री को एक साथ मिला कर लैप बन ले और इसको चेहरे के अनचाहे बालो पर ही लगाये। 30 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा कर रखे। उसके बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले। इस नुस्खे के द्वारा भी आपको अच्छे परिणाम मिलगे कम से कम हफ्ते में ३ बार यह प्रयोग करना फायदेमंद रहता है।